{"_id":"5a218d654f1c1b70548c0e22","slug":"51512148325-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद से कोटद्वार आ रही जीप पेड़ से टकराई, सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद से कोटद्वार आ रही जीप पेड़ से टकराई, सात यात्री घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नजीबाबाद से सवारियों को लेकर कोटद्वार आ रही तेज रफ्तार जीप शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना में सात यात्री घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच यूपी क्षेत्र के जाफराबाद की है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार को यूपी क्षेत्र के जाफराबाद में नजीबाबाद से कोटद्वार आ रही एक तेज रफ्तार जीप सड़क से उतरकर जंगल में पेड़ से टकराने के बाद रुक गई। हादसे में सात यात्री घायल हुए हैं। घायलों में झंडीचौड़ निवासी सोनिया पुत्री अशोक कुमार, ओमवती पत्नी स्व. मंगल सिंह, नथिया और किरतपुर निवासी विनोद सिंह और उनकी पत्नी सुनीता, पुत्र राजू और प्रिंस शामिल है। ये सभी लोग जीप में सवार होकर नजीबाबाद से कोटद्वार आ रहे थे। घायल विनोद ने बताया कि जीप चालक नजीबाबाद से ही जीप को तेज रफ्तार में चला रहा था। जाफराबाद के निकट एक मोड़ पर जीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कोटद्वार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।