फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   1500 मीटर दौड़ में अंकुश ने मारी बाजी

1500 मीटर दौड़ में अंकुश ने मारी बाजी

Thu, 30 Nov 2017 10:01 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में अंकुश ने मारी बाजी
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के एमकेवीएन कण्वघाटी में तीन दिवसीय अंतर सदनीय स्पोर्ट्स मीट के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों की 100 मीटर रेस में लक्ष्मी और राहित, 200 मीटर रेस में शुभम, सृष्टि और हर्षिता, 400 मीटर रेस में अंकुश, सृष्टि और सौरभ, 1500 मीटर रेस में अंकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ स्पोर्ट्स मीट का समापन किया गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती कंडवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंतिम दिन हुए वॉलीबाल के बालिका वर्ग में राजा दुष्यंत सदन और बालक वर्ग में महर्षि कण्व सदन प्रथम स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस के बालक वर्ग में शुभम रौतेला, पंकज, नवीन और बालिका वर्ग में सृष्टि नेगी, दीपशिखा और मालिनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में अंकुश, शुभम रौतेला, आशीष और बालिका वर्ग में सृष्टि नेगी, ज्योति रावत, मनसिका और जूनियर बालक वर्ग में सौरभ, दीपक और रोहित ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंकुश ने स्वर्ण पदक, कुलदीप ने रजत पदक और पंकज ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर 200 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में हर्षिता, इशिका मित्तल और इशिता ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। जूनियर 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में लक्ष्मी, प्रेरणा, स्वाति और बालक वर्ग में रोहित, दीपांशु, आयुष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस के बालिका वर्ग में मां शकुंतला सदन विजयी रहा और सम्राट भरत सदन रनर अप रहा। वहीं बालक वर्ग में सम्राट भरत सदन विजयी और मां शकुंतला सदन रनर अप रहा। जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में मां शकुंतला सदन प्रथम और महर्षि कण्व सदन द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं कबड्डी बालक वर्ग में सम्राट भरत सदन विजय ने बाजी मारी। इसके बाद मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनीता डबराल, सुनील रावत और धीरेंद्र कंडारी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मयंक प्रकाश कोठारी, विपिन जदली, शिखा रावत, कविता रावत, पुष्पा केष्टवाल, सपना रावत, रेखा नेगी, कोच विपिन रावत और सूरज रमोला आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed