{"_id":"59e781514f1c1b60678b6486","slug":"51508344145-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई गूल में भरा मलबा, घरों में घुस रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई गूल में भरा मलबा, घरों में घुस रहा पानी
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। आपदा को बीते दो महीने से ऊपर हो गए हैं, लेकिन अभी तक सिंचाई विभाग अपनी गूलों की सफाई नहीं करा पाया है। विभागीय की सुस्ती का खामियाजा नगर पालिका वार्ड नंबर चार लकड़ी पड़ाव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में विभाग ने सिंचाई गूल की सफाई कराए बिना ही पानी छोड़ दिया है। इस कारण पानी गूल से ओवरफ्लो होकर सड़क और लोगों के घरों में घुस रहा है।
तीन और पांच अगस्त को कोटद्वार क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण लकड़ी पड़ाव से निकलने वाली सिंचाई गूल में मलबा भर गया था। कुछ दिन तक तो नहर सूखी रही। लोगों को नहर की सफाई का इंतजार था, लेकिन विभाग ने गूल से बिना मलबा साफ किए ही पानी छोड़ दिया। तब से जलभराव की समस्या बनी है। लोग विभाग के पास बार-बार गूल की सफाई को लेकर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय नागरिकों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
स्थानीय नागरिक ताजुद्दीन, यूूनुस खान, अतीक अहमद ने सिंचाई विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पिछले एक महीने से नाली से ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर जमा हो जाता है और फिर घरों और दुकानों में घुुस जाता है। उन्होंने चेताया कि शीघ्र गूल की सफाई नहीं की गई तो अधिशासी अधिकारी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सीपी भट्ट ने बताया कि उन्हें लकड़ी पड़ाव में सिंचाई गूल के ओवरफ्लो होने की जानकारी नहीं है। नगर पालिका क्षेत्र में सिंचाई गूलों की सफाई नगर पालिका कराती है।