{"_id":"59de503b4f1c1bd9538b6e5f","slug":"51507741755-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगतियां और भतों में सुधार को भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगतियां और भतों में सुधार को भरी हुंकार
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने वेतन विसंगति और वेतन भत्तों सहित कई मांगों को लेकर बुधवार को सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने सभी मांगें पुरजोर ढंग से उठाई।
तहसील परिसर में सभा में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े प्रदेश के लाखों कर्मचारी कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन विभिन्न विभागों में चल रही कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को प्रदेश सरकार ने दूर नहीं किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से राजकीय आईटीआई में कार्यरत कार्यदेशकों का ग्रेड वेतन 5400 रुपये करने, एसीपी का लाभ पूर्व की भांति 10, 16 और 26 साल की सेवा पर दिए जाने, समस्त कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने, राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों का प्रोन्नति ढांचा बनाने, स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, सभी कर्मचारियों को विशेष वेतन और आउट आफ टर्न प्रमोशन दिए जाने जैसी 27 सूत्री मांगों का शीघ्र शासनादेश जारी किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को देहरादून में होने वाली परिषद की महारैली में पौड़ी जनपद से 500 कर्मचारी भाग लेंगे। प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री सरदार नरेश सिंह, पशु चिकित्सा संघ के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट, प्रवेंद्र कुमार, भारत सिंह बिष्ट, श्याम सिंह गोडियाल, हेमंती रावत, सरस्वती जोशी, रेनू जदली, जितेंद्र बिष्ट, बीडी रतूड़ी, नरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।