फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नहर में भरा है मलबा, धान की फसल सूखने के कगार पर

नहर में भरा है मलबा, धान की फसल सूखने के कगार पर

Sun, 10 Sep 2017 10:24 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
नहर में भरा है मलबा, धान की फसल सूखने के कगार पर
कोटद्वार। सिंचाई विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते सनेह पट्टी के किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि पर उगाई धान की फसल सूखने के कगार पर है। किसान बार-बार विभाग और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी विभाग के अधिकारी खेतों तक पानी पहुंचाने में लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

पांच अगस्त को क्षेत्र में हुई भारी बारिश और लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में बादल फटने के कारण क्षेत्र में बाढ़ आने से सिंचाई विभाग की नहरों में मलबा भर गया था। आपदा को आए एक माह से अधिक समय होने के बाद भी सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक नहर की सफाई नहीं की गई है। इसके कारण खेतों को जाने वाली गूल सूखी हुई है। धान की फसल पानी नहीं मिलने के कारण सूखने के कगार पर है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक महानंद ध्यानी व मोहन सिंह रावत ने सिंचाई विभाग पर सनेह क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि बरसात में तो बारिश के कारण खेतों में पानी की अधिक आवश्यकता नहीं पड़ी, लेकिन अब बरसात बंद होने के कारण नहर बंद होने से खेतों को पानी नहीं मिल रहा है। कुछ दिन तक यही हाल रहेगा तो धान की फसल सूख जाएगी। कहा कि बार-बार तहसील दिवस और विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके कारण खेत सूखने को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र खेतों में पानी नहीं पहुंचाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता चंडी प्रसाद भट्ट ने बताया कि वर्तमान में नहर की हेड पर कार्य किया जा रहा है। शीघ्र सनेह क्षेत्र के खेतों में पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed