फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अतिक्रमण के खिलाफ भड़के सिताबपुर के ग्रामीण, प्रदर्शन

अतिक्रमण के खिलाफ भड़के सिताबपुर के ग्रामीण, प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ भड़के सिताबपुर के ग्रामीण, प्रदर्शन
कोटद्वार। ग्राम पंचायत सिताबपुर के वार्ड नंबर एक में अतिक्रमण के कारण घरों में बाढ़ का पानी घुसने से नाराज सिताबपुर के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाकर नाले की निकासी व्यवस्था पूर्ववत करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू जखमोला और पूर्व प्रधान गायत्री भट्ट के नेतृत्व में सिताबपुर वार्ड नंबर एक के ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पुराने दीप टाकीज के भवन के पास एक व्यक्ति ने गदेरे की सुरक्षा दीवार, नाले और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर दिया है, जिससे उनके वार्ड से निकासी बंद हो गई है। कहा कि सिताबपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक से सटे पनियाली गदेरे में सुुरक्षा दीवार तक घेर दी गई है। अब हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल के पास अतिक्रमण किया जा रहा है। अतिक्रमण के चलते तीन और चार अगस्त को बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस आया। उन्होंने अतिक्रमण को चिह्नित कर तत्काल प्रभाव से गदेरे से अतिक्रमण हटाने की मांग की। तहसीलदार सीएस रावत ने ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में संदीप रावत, दिनेश जुयाल, जनार्दन प्रसाद सती, गुमान सिंह नेेगी, सीमा कांत, बीना देवी भारद्वाज, भागवंती बिष्ट, सुषमा बिष्ट, कौशल्या देवी, शोभा रावत, रितु देवी, याशमीन फातमा व मोहम्मद उमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed