{"_id":"5984ab894f1c1bc0048b461f","slug":"51501866889-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लभद्रपुर के 15 घरों में घुसा पानी, घरेलू समान खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लभद्रपुर के 15 घरों में घुसा पानी, घरेलू समान खराब
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। क्षेत्र में करीब 12 घंटे तक हुई भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत बलभद्रपुर से गुजरने वाले बरसाती नाले पर अतिक्रमण होने के कारण बरसाती पानी लोगों के घरों में भर गया। लोगों ने भारी बारिश में घर के बाहर और ऊंचे स्थानों वाले मकानों में शरण ली। पानी घुुसने से करीब 15 परिवारों का घरेलू सामान खराब हो गया।
शुक्रवार रात को बलभद्रपुर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब रात करीब एक बजे पानी कालोनी की सड़कों के रास्ते घरों में घुसने लगा। घरों के बर्तन और सामान पानी में तैरने लगे। बिस्तर तक पानी आने पर गीले का अहसास होते ही सोते हुए लोग जाग गए। कमरे का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन फानन में सामान ऊंचे स्थानों पर रखना शुरू कर दिया। पानी को बढ़ता देख कई लोगों ने ऊंचे स्थान वाले अन्य घरों में शरण ली। कई लोगों ने तेज बारिश में घर के बाहर खड़े होकर रात गुजारी। क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीण हरपाल सिंह, भारत सिंह रावत, महिपाल सिंह नेगी, स्वरूप देवी पाल, योगेंद्र नेगी, शारदा देवी, मंजू देवी, गोमती चौहान, बच्चू देवी, आशीष नेगी, सरोजनी देवी, बिमला देवी, पदम सिंह, यशोदा देवी और सरला देवी के घर में पानी घुसने से घर का अधिकतर सामान खराब हो गया है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। शुक्रवार सुबह एसडीएम ने क्षेत्र का भ्रमण कर मौके का मुआयना किया। उन्होंने लोगों को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।