फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल दर्शन को निकला सैन्य अधिकारियों का दल

गढ़वाल दर्शन को निकला सैन्य अधिकारियों का दल

Fri, 14 Jul 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल दर्शन को निकला सैन्य अधिकारियों का दल

विज्ञापन

लैंसडौन। गढ़वाल की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य विरासत से रू-ब-रू होने के लिए गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए नवनियुक्त सैन्य अधिकारियों का साहसिक अभियान दल गढ़वाल दर्शन के लिए गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय लैंसडौन से रवाना हुआ। दल को कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल शलभ सनवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कर्नल सनवाल ने कहा कि दल में शामिल सैन्य अधिकारी अपने भ्रमण कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपेंगे।

बताया कि सैन्य दल गढ़वाल के विभिन्न जनपदों में गांवों का भ्रमण करेंगे। दल गांवों में रह रहे पूर्व सैनिक, कार्यरत सैनिक व उनके परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगे। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गढ़वाल राइफल्स प्रभावी पहल करेगा। कहा कि गढ़वाल दर्शन उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा, जिन्हें रेजीमेंट के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल होकर सेवा का अवसर मिल रहा है। वे वहां की सभ्यता, संस्कृति को नजदीक से समझेंगे। इससे उन्हें भविष्य में अपने अधीनस्थों व सहयोगियों से बेहतर तालमेल में मदद मिलेेगी। साहसिक अभियान दल में ले. दलवीर सिंह, आदित्य सोनी, राहुल सेठ, पार्थ रावत, पीजे जॉन माओ, प्रियंक शुक्ला, उत्कर्ष पांडे, अमर क्षेत्री, गौरव परिहार व सूरज राय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed