फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   50 percent will be spent on drinking water and sanitation schemes

पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं पर खर्च होगा 50 फीसदी

Fri, 12 Feb 2021 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
50 percent will be spent on drinking water and sanitation schemes
क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की बैठक में क्षेत्र पंचायत विकास योजना के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस मौके पर वर्ष 2021-22 के लिए क्षेत्र पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। बताया गया कि योजना के तहत 50 फीसदी धनराशि से पेयजल एवं स्वच्छता की योजनाएं बनेंगी। जबकि शेष 50 फीसदी धनराशि से अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ अतिया परवेज ने क्षेत्र पंचायत विकास योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने क्षेत्र के प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपील की, जिससे वर्ष 2021-22 के लिए क्षेत्र पंचायत विकास योजना बन सके। कहा कि क्षेत्र पंचायत विकास योजना में 50 फीसदी पेयजल एवं स्वच्छता की योजना बनाई जाएगी, शेष 50 फीसदी धनराशि से अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीणों से विचार विमर्श के बाद ही योजनाएं बनाई जानी चाहिए। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत, संगीता देवी, राजमोहन सिंह, यशपाल सिंह रावत, राखी देवी, मस्तान सिंह, विक्रम सिंह, राकेश मोहन, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान विजय सिंह, संतोष नेगी, बीडीओ अतिया परवेज, सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह नेगी, प्रभारी एडीओ पंचायत रवि कुमार, रमेश असवाल, संजीव जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed