फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   50 km race to make Aadhaar Card

आधार कार्ड बनाने के लिए 50 किमी की दौड़

Sat, 24 Apr 2021 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
50 km race to make Aadhaar Card
विधानसभा लैंसडौन के दूरस्थ विकास खंड रिखणीखाल में कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) न होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, जिससे लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए 50 किमी दूर लैंसडौन जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व रिखणीखाल के पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद रावत, रमेश रावत, चंद्रेश लखेड़ा, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल लखेड़ा ने कहा कि वर्तमान में विकास खंड रिखणीखाल में कहीं पर भी आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था नहीं है। कहा कि पहले आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था पाणीसैंण सहित अन्य स्थानों में की गई थी, लेकिन वहां पर आए दिन संचार सुविधा बाधित रहने और नेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी रही। जिससे लोगों को मजबूरन आधार कार्ड बनवाने के लिए रिखणीखाल से करीब 50 किमी दूर लैंसडौन जाना पड़ रहा है। दिक्कत तब बढ़ जाती है जब लैंसडौन में भी नेट समस्या होने के कारण लोगों को वहीं रुकना पड़ता है। कहा कि समस्या के समाधान करने के लिए क्षेत्रीय विधायक से कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने शासन प्रशासन से रिखणीखाल में आधार कार्ड बनवाने के लिए सीएससी सेंटर खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed