फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जंगल में गुलदार ने दो महिलाओं के पीछे लगाई दौड़, घायल

जंगल में गुलदार ने दो महिलाओं के पीछे लगाई दौड़, घायल

Sat, 16 Mar 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
जंगल में गुलदार ने दो महिलाओं के पीछे लगाई दौड़, घायल
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लाक के बरस्वार गांव के जंगल में गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इस बीच गुलदार से बचने के लिए भाग रही महिलाएं पहाड़ी से गिरकर घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरस्वार के उपग्राम जमयाणी गांव निवासी लता देवी (45) पत्नी रमेश सिंह रावत और आशा देवी (35) पत्नी अनिल सिंह ने बताया कि वे शुक्रवार शाम को गांव के पास जंगल में मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने के लिए गई थीं। करीब चार बजे वे घास काटने में व्यस्त थीं, तभी झाड़ी से गुलदार के गुर्राने की आवाज आने लगी। इससे पहले वे कुछ समझ पातीं, गुलदार ने उनकी ओर छलांग लगा दी। वे तेजी से नीचे की ओर झुक गईं और गुलदार कुछ दूर जा गिरा। आनन फानन में उन्होंने गांव की ओर दौड़ लगा दी। कुछ दूर तक गुलदार ने उनका पीछा किया। इस बीच लता देवी का पांव फिसला और वह पहाड़ी से नीचे झाड़ी में गिरकर बेहोश हो गई। आशा देवी भी गिरते-गिरते घायल अवस्था में किसी प्रकार गांव पहुंची और उसने घटना की जानकारी लोगों को दी। गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही गांव के लोग लता देवी की खोज में जंगल पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद लता देवी पहाड़ी से नीचे झाड़ियों में बेहोशी की हालत में घायल मिली। ग्रामीण उसे घर ले आए। रात को गांव में घरेलू उपचार के बाद शनिवार को उसे घायल अवस्था में बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed