फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हस्ताक्षर अभियान चलाकर लिया वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प

हस्ताक्षर अभियान चलाकर लिया वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प

Sun, 07 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान चलाकर लिया वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज और कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग की अदनाला रेंज और स्वागती कक्ष में एक से सात अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह-2018 मनाया गया। वन कर्मचारियों और अधिकारियों ने वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

रविवार को कोटद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी पंत ने बताया कि एक अक्तूबर से वन्यजीव सप्ताह में विद्या मंदिर लालपुर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अनुजदीप व सामान्य ज्ञान में आशिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उधर, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत अदनाला रेंज के विश्राम भवन रथुवाढाब में वन्य सप्ताह प्राणी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में राधिका, जूनियर वर्ग में प्रियांशु, सीनियर वर्ग में परमिला गुसाईं ने प्रथम और चित्रकला के प्राइमरी वर्ग में राधिका जूनियर में श्रृष्टि, सीनियर वर्ग में सताक्षी प्रथम स्थान पर रही। वन क्षेत्राधिकारी नवीनचंद्र जोशी ने प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उधर, कालागढ़ वन प्रभाग के अंतर्गत स्वागती कक्ष कोटद्वार की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम के तहत जीआईसी कोटद्वार में प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मंथन व जूनियर वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उपप्रभागीय वनाधिकारी सोनानदी व अदनाला रेंज एलआर नाग, स्वागती कक्ष प्रभारी धर्मा रावत, कुलदीप, धर्मवीर सिंह, संतराम, राम सिंह खाती, नरेश बहुखंडी, अदनाला रेंज के वन दरोगा इंद्र सिंह बिष्ट व देवेश जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed