फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दो ट्यूबवेलों में आई खराबी, हजारों पेयजल उपभोक्ता परेशान

दो ट्यूबवेलों में आई खराबी, हजारों पेयजल उपभोक्ता परेशान

Wed, 19 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दो ट्यूबवेलों में आई खराबी, हजारों पेयजल उपभोक्ता परेशान
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली के चलते कोटद्वार के हजारों पेयजल उपभोक्ताओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। एक साथ दो ट्यूबवेलों की मोटर फुंकने से क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। संबंधित विभाग ट्यूबवेलों की मरम्मत करने में सुस्ती अपनाए हुए है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व क्षेत्र की अधिकतम आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाले सिताबपुर पंचायत घर और पदमपुर श्यामलाल बागीचा स्थित ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई, जिससे सिताबपुर, मानपुर, देवी रोड, पदमपुर आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। बरसात के बाद उमस भरी गर्मी में लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लोग शिब्बूनगर, देवी मंदिर, घराट आदि स्थानों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक दिनेश सिंह रावत, प्रवीण काला, अजुर्न सिंह, कुसुम देवरानी, यशोदा नेगी ने जलसंस्थान पर अपने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि सर्दियों में विभाग ट्यूबवेलों की मरम्मत करने की अपेक्षा हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है। नतीजन मरम्मत की कमी के चलते गर्मियों में ट्यूबवेल खराब हो जाते हैं। चार दिन से ट्यूबवेल खराब हो रखे हैं, लेकिन विभाग की ओर से उनकी मरम्मत की कार्रवाई तक शुरू नहीं की गई है। लोगों की शिकायत पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। जिससे लोग निजी पैसों पर पानी का टैंकर मंगा रहे हैं, तो कुछ लोग दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। उधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता बीआर चौधरी ने बताया कि ट्यूबवेलों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed