{"_id":"5b7c496642c79246675308d5","slug":"41534871910-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी में शामिल न किए जाएं पौड़ी पुलिस के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी में शामिल न किए जाएं पौड़ी पुलिस के अधिकारी
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा साढ़े 11 महीने बाद भी नहीं होने से नाराज मृतक की पत्नी रेखा रघुवंशी का कोटद्वार तहसील में चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। मृतक की पत्नी ने एसआईटी जांच में पौड़ी जनपद के पुलिस अधिकारियों को शामिल न करने की मांग अपर पुलिस महानिदेशक से की है।
मंगलवार को नौंवे दिन धरने पर बैठी अधिवक्ता सुशील रघुवंशी की पत्नी रेखा रघुवंशी ने कहा कि वह हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही हैं। कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी में पौड़ी पुलिस का कोई अधिकारी शामिल नहीं होना चाहिए। बार एसोसिएशन और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने रेखा रघुवंशी के धरने का समर्थन किया। इस मौके पर उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से एडीजीपी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि कोर्ट के निर्देेश पर गठित होने वाली एसआईटी में पौड़ी पुलिस के अधिकारियों को सम्मिलित नहीं किया जाना चाहिए। धरना-प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, शिवदयाल भारती, प्रमोद राणा, दीपक रावत, मंजू चौहान, शगुफ्ता सिंह, विशेश्वरी राणा, मुजीब नैथानी, अनूप थपलियाल, आशीष किमोठी व रामसेवक शाह आदि शामिल रहे।
-फोटो