{"_id":"5ab7dac94f1c1be93f8b4d74","slug":"41521998537-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मी हड़ताल पर, हनुमंत्री के जंगलों में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मी हड़ताल पर, हनुमंत्री के जंगलों में धधकी आग
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। उत्तराखंड राज्य में वन दरोगाओं की सीधी भर्ती के विरोध में वन आरक्षियों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। तेजी से बढ़ रही गर्मी के कारण कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन व लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल सुलगने लगे हैं। सरकार अब भी नहीं चेती तो जंगलों में आग भड़कने पर वन संपदा को भारी नुकसान तय है।
रविवार को सुबह हनुमंती के निकट जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इसके चतले जंगल धू-धू कर जल रहा है, लेकिन जंगल को बचाने वाले कर्मचारी हड़ताल पर हैं, ऐसे मेें जंगली जानवरों और वन संपदा की सुरक्षा भगवान भरोसे है। ग्रामीण क्षेत्रों से सटे हुए सिविल और वन पंचायत के जंगलों में दावाग्नि से अकूत संपदा नष्ट हो रही है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर जंगल में घुसने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही है। लोग वन विभाग से जंगल को बचाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हड़ताल के चलते वन विभाग के अधिकारी लाचार हैं।
उधर, लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि उन्हें हनुमंती के जंगल में आग लगने की जानकारी नहीं है। हो सकता है आग सिविल के जंगलों में लगी हो। रिजर्व फारेस्ट में आग को लेकर कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
-फोटो