{"_id":"5ab7dac14f1c1b2d3e8b4648","slug":"41521998529-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज पर भड़के यूकेडी ने प्रदेश सरकार का पूतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज पर भड़के यूकेडी ने प्रदेश सरकार का पूतला फूंका
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर भड़के उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहाड़ों के विकास के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करना जरूरी है, लेकिन प्रदेश सरकार इस मांग को नजरअंदाज कर आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज करवा रही है। इससे आंदोलनकारियों में रोष है।
रविवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ता नजीबाबाद चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने गैरसैंण में लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। गैरसैंण को स्थायी राजधानी की मांग करने वाले आंदोलनकारियों का अपमान कर प्रदेश सरकार उन पर पुलिस द्वारा बल का प्रयोग करवा रही है। उन्हें जबरन आंदोलन से उठा रही है, जिसमें कई आंदोलनकारी चोटिल भी हुए हैं। पहाड़ों का विकास होने और पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए गैरसैंण का स्थायी राजधानी होना आवश्यक है।
इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रवण रावत, पितृशण जोशी, महेंद्र सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, सुनील सेमवाल, बालम सिंह नेगी, विनोद चौधरी, शिशुपाल सिंह नेगी, दर्शन सिंह नेगी, मुकेश ध्यानी, गोपाल सिंह गुसाईं व अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो