फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आर्य समाज ने स्वामी श्रद्धानंद को किया याद, दी श्रद्धांजलि

आर्य समाज ने स्वामी श्रद्धानंद को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Sat, 23 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
आर्य समाज ने स्वामी श्रद्धानंद को किया याद, दी श्रद्धांजलि
कोटद्वार। आर्य समाज ने स्वामी श्रद्धानंदजी के 91वें बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम कराया। इसमें स्वामी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को आर्य समाज पूर्वी झंडीचौड़ में मुख्य अतिथि डॉ. लाजपत राय (करनाल) की ओर से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पं. उम्मेद सिंह विशारद, पं. देवेंद्र दत्त सत्यार्थी, पं. ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि वेदों का प्रचार करने वाले ऋषि दयानंद के बाद स्वामी श्रद्धानंद दूसरे व्यक्ति थे। गढ़वाल में आर्य समाज के प्रचार-प्रसार में स्वामी श्रद्धानंद जी का बड़ा योगदान रहा है। इस अवसर पर सुखदेव शास्त्री, मनमोहन आर्य, भोपाल सिंह आर्य, ईशम सिंह आर्य (करनाल), डा. सबल सिंह, मनमोहन कुकरेती, प. चंद्रमोहन, नंदन सिंह रावत, दर्शनलाल चौधरी, मोहन लाल, सूरवीर सिंह, चंद्रप्रकाश आर्य, चंडी प्रसाद, सतेंद्र प्रकाश, मदनमोहन कुकरेती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन आर्य ने किया। आर्य समाज कोटद्वार में स्वामी श्रद्धानंद के 91वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्य गौतम ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की भलाई करने और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में बीता दिया। स्वतंत्रता आंदोलन में स्वामी श्रद्धानंद की मुख्य भूमिका रही। उनके प्रयास से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार की स्थापना हुई। आर्य समाज के प्रधान आशुतोष वर्मा ने बताया कि 24 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता मालवीय उद्यान में की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed