फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भाजपाईयों ने किया वनमंत्री डा. हरक सिंह रावत का स्वागत, निकाली रैली

भाजपाईयों ने किया वनमंत्री डा. हरक सिंह रावत का स्वागत, निकाली रैली

Sun, 10 Dec 2017 10:14 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
भाजपाईयों ने किया वनमंत्री डा. हरक सिंह रावत का स्वागत, निकाली रैली

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार को नगर निगम घोषित करने पर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के कोटद्वार आगमन पर कौड़िया बैरियर पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कौड़िया बैरियर से झंडाचौक तक आतिशबाजी के साथ बाइक रैली निकाली।
रविवार को भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार को नगर निगम घोषित करने पर मुख्यमंत्री और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया। भाजपाइयों ने कौड़िया बैरियर से झंडाचौक तक बाइक रैली निकालकर नगर निगम बनने की खुशी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि वनमंत्री और क्षेत्रीय विधायक डॉ. हरक सिंह रावत ने कोटद्वार के विकास के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। साथ ही उन्होंने तीन महीने के भीतर कोटद्वार भाबरवासियों को स्ट्रीट लाइट और सफाई की सुविधा देने का भरोसा दिया है। कहा कि एक साल के भीतर आयुर्वेदिक कॉलेज और मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग नगर निगम का विरोध कर रहे हैं वे मात्र जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओएसडी विनोद रावत, धीरेंद्र चौहान, शशि नैनवाल ,राजेंद्र अणथ्वाल, पंकज भाटिया, विवेक अग्रवाल, अमीर अहमद कादरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश नेगी, विपिन कोटनाला, हरीश नेगी, सुबोध रावत, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, विकास माहेश्वरी, संजी सजवान, सुरेन्द्र गुसाई, ममता देवरानी, अनीता आर्या, मानेश्वरी विष्ट, सुधीर बहुगुुणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed