{"_id":"59d273ac4f1c1b70548b552e","slug":"41506964396-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटाद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित तक उनको याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर कोटद्वार में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र- छात्रओं एवं शिक्षकों विद्यालय परिसर से कुड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। जीआईसी सुखरौ के छात्र-छात्रों ने स्वच्छता अधियान चलाया। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली। विद्यालय में कविता प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें बेहतरीन कविता के लिए ऋषभ बिष्ट और मानसी को पुरस्कृत किया गया। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के वन कर्मियों ने रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल के नेतृत्व में फारेस्ट कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया। नागरिक मंच ने बैठक का आयोजन कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गोविंद नगर में अधिवक्ता प्रवेश रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने गांधी और शास्त्री को याद किया।
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोटाढाक में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। मालिनी वैली कॉलेज बीएड कालेज में ध्वजा रोहण किया गया। प्रचार्य डा. संध्या नेगी ने छात्र-छात्राओं को महापुरुषों के जीवन के बारे में जानकारी दी। विकास सेवा सिमित पदमपुर सुखरौ के सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।