{"_id":"57fa78a94f1c1b7c5228e0f2","slug":"41-families-received-land-ownership","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 परिवारों को मिला भूमि पर मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 परिवारों को मिला भूमि पर मालिकाना हक
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत शिवराजपुर में कई सालों से सरकारी भूमि पर निवास कर रहे 41 भूमिहीन परिवारों को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भूमि के पट्टे निर्गत करते हुए उन्हें मालिकाना अधिकार दे दिया है। अपने मूल अधिकारों व सरकारी योजनाओं से वंचित रह रहे ये परिवार अब सभी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
शिवराजपुर स्थित एक कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस पार्टी को गरीबों, अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सर्वधर्म संभाव की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर सालों से रह रहे लोगों के पास भूमि का मालिकाना हक न होने से उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। प्रदेश सरकार ने भूमिहीन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए मालिकाना हक दिए जाने का निर्णय लेते हुए नीति बना दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छूटे हुए लोगों को भी मालिकाना हक दिए जाने के लिए राजस्व विभाग को उन्हें चिन्हित करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, ग्राम प्रधान जीना देवी, मनवर सिंह आर्य, राम सिंह, प्रताप सिंह, विनोद रावत, सुरेश रावत सहित तहसीलदार छवाण सिंह, पटवारी प्रताप सिंह व देवकी नंदन नौटियाल मौजूद रहे।