फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   40 feet high effigy of Ravana will be burnt in Grastonganj Dussehra ground

Kotdwar News: ग्रास्टनगंज दशहरा मैदान में जलेगा 40 फुट ऊंचा रावण का पुतला

Fri, 11 Oct 2024 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
40 feet high effigy of Ravana will be burnt in Grastonganj Dussehra ground
कोटद्वार। विजय दशमी पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला मंचन में रावण वध के साथ ही ग्रास्टनगंज में रावण के तीन पुतलों का दहन किया जाएगा। भव्य आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को एएसपी ने पुलिस बल और रामलीला आयोजन समितियों के साथ ग्रास्टनगंज क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। शनिवार को पुतला दहन से ग्रास्टनगंज में ही पहले राम-रावण युद्ध का मंचन होगा। रावण के पुतले की ऊंचाई करीब 40 फुट होगी।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान के अध्यक्ष हरीश बहरानी एवं विवेक अग्रवाल, गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव के आशाराम, सुशील काला, श्री बाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, विपिन डोबरियाल, नितिन गुप्ता की देखरेख में शनिवार शाम चार बजे से ग्रास्टनगंज क्षेत्र में रामलीला मंचन का भव्य आयोजन होगा। शाम करीब 6:30 बजे रावण वध की लीला के बाद रावण के तीन पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतले शनिवार सुबह ही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, एएसपी जया बलोनी शुक्रवार शाम सीओ विभव सैनी, कोतवाल रमेश तनवर के साथ ग्रास्टनगंज दशहरा मैदान पहुंचीं। यहां उन्होंने आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों से विजय दशमी पर्व के संबंध में की गईं तैयारियों की जानकारी की। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन का हरसंभव सहयोग रहेगा। साथ ही स्पष्ट किया कि रामलीला कमेटियां अपने वालिंटियर्स को सक्रिय रखें। बिजली-पानी की उचित व्यवस्था रखें। आतिशबाजी चलाने के लिए केवल एक्सपर्ट्स को ही लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

दशहरा मेले के लिए इस तरह रहेगा ट्रैफिक प्लान



ऑडिटोरियम तिराहे से चार पहिया वाहन गाड़ीघाट, दशहरा ग्राउंड की ओर प्रतिबंधित रहेगा।

गाड़ीघाट व लकड़ी पड़ाव की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन लक्ष्मी वैडिंग प्वाइंट से डायवर्ट होंगे।

उद्यान विभाग तिराहे से दशहरा ग्राउंड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
कुंभीचौड़ व रतनपुर की तरफ से आने वाले वाहन कार्बेट पैराडाइज होटल के पास पार्क होंगे।

ग्रास्टनगंज के संपूर्ण दशहरा मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed