{"_id":"68d179cd55ca177e8a023ef9","slug":"32-nomination-forms-were-sold-at-pg-college-kotdwar-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-795049-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पीजी कॉलेज कोटद्वार में 32 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पीजी कॉलेज कोटद्वार में 32 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
विज्ञापन
कोटद्वार/जयहरीखाल। श्रीदेव सुमन विद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में 27 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन पीजी कॉलेज कोटद्वार में 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए एक-एक नामांकन हुआ।
पीजी कॉलेज कोटद्वार के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी और छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र बहुगुणा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 07, उपाध्यक्ष, सचिव व सहसचिव पद के लिए तीन-तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए 06 एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 10 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई।
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में कुल पांच छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन के पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर सिमरन रावत, उपाध्यक्ष पद पर प्रियांशु बिष्ट, सचिव पद पर नीरज बडोला, सह सचिव पद पर अनुष्का बिष्ट और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अर्समान ने नामांकन पत्र भरा। कोषाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया प्राचार्य प्रो. लवनी रानी राजवंशी, छात्रसंघ प्रभारी डॉ. एसपी मधवाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. देवेंद्र चौहान, डॉ. नेहा शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। जानकारी दी कि 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी, 24 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। 25 सितंबर को प्रत्याशियों को चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 27 सितंबर को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगा और उसी दिन शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रत्येक पद पर केवल एक ही अभ्यर्थी ने पर्चा दाखिल किया है, ऐसे में सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध होने जा रहे हैं। संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सुरक्षा की दृष्टि से गुमखाल चौकी से पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
सतपुली: अध्यक्ष समेत पांच नामांकन पत्र बिके
सतपुली डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो समेत कुल पांच नामांकन पत्र बिके। निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के दो और महासचिव पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद पर स्नेहा एवं अनूप कुमार, यूआर पद पर अक्षित गौड़ एवं अनूप कुमार, महासचिव पद पर अक्षित गौड़ ने नामांकन पत्र खरीदे।