{"_id":"5ca6374abdec2258a5432c9a","slug":"31554397002-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम से देंगे वोट, कहते हैं डंके की चोट..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम से देंगे वोट, कहते हैं डंके की चोट..
विज्ञापन
student
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत आरसीडी पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों ने शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए विकलांग, वृद्ध और असहाय मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने में सहायता करने और स्वयं मतदान करने की शपथ ली।
बृहस्पतिवार को शिवराजपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित स्वीप कार्यक्रम का राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक पुष्कर सिंह नेेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इससे सभी अपना मनपसंद प्रतिनिधि चुन सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन स्वयं मतदान के लिए जाने और अपने परिवार के सदस्यों को मतदान केंद्र में भेजने की अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने मतदान की शपथ दिलाते हुए उम्र अट्ठारह पूरी, मतदान देना जरूरी..., ईवीएम से देंगे वोट, कहते हैं डंके की चोट..., भारत भाग्य विधाता हूं, मैं देश का मतदाता हूं... आदि के नारे लगवाए। विद्यालय के संस्थापक सुभाष चंद्र ढौंडियाल ने मजबूत और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल, शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो