{"_id":"5c75783cbdec2273a924a469","slug":"31551202364-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: नेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जीरों टॉलरेंस की सरकार में सफेदपोश क्षेत्र पर हावी हो गए हैं। कई बार सरकार से मांग करने पर भी सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर 28 फरवरी को नगर में जन आक्रोश रैली निकालेगी।
नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि लोनिवि व सिंचाई विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी वार्षिक बजट का दुरुपयोग कर रहे हैं। सुरक्षा दीवार में मानकों की अनदेखी कर जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। रुड़की में हुई जहरीली शराब कांड से भी सरकार ने सबक नहीं लिया। लगातार दो बार आपदा की मार झेल चुके कोटद्वार भाबर क्षेत्र को बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए एक भी पैसा उपलब्ध नहीं कराया गया है। खनन माफिया ने नदियों के साथ ही भाबर में मेडिकल कालेज के लिए स्वीकृत भूमि भी खोद डाली है। प्रतिदिन बड़े ट्रकों और डंपरों से खनन सामग्री यूपी भेजी जा रही है। सरकार ने मेडिकल कालेज के निर्माण की दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। बेस अस्पताल में डायलेसिस और कार्डिक यूनिट भी अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है। लावारिस जानवरों की समस्या के लिए सरकार से कई बार बात की जा चुकी है। पेयजल, सीवर और विद्युत में भारी वृद्धि पर भी सरकार से बात की गई है। सरकार से क्षेत्र को अगले दस वर्षों तक कर मुक्त रखने और वसूले गए टैक्स को वापस करने की मांग भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर कांग्रेस 28 फरवरी को जन आक्रोश रैली निकालने जा रही है। पत्रकारवार्ता में मेयर हेमलता नेगी, पार्षद कुलदीप कंबोज, विपिन डोबरियाल, गिंदी दास, सूरज प्रसाद कांति, एनके जखमोला, अनिल रावत व सुखपाल शाह आदि मौजूद रहे।
-फोटो