फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पांच ब्लाकों की 13 पेयजल योजनाएं ठप, पेयजल संकट

पांच ब्लाकों की 13 पेयजल योजनाएं ठप, पेयजल संकट

Sun, 19 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पांच ब्लाकों की 13 पेयजल योजनाएं ठप, पेयजल संकट
कोटद्वार। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते पौड़ी जिले के पांच ब्लाकों की 13 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके चलते हजारों पेयजल उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण गाड़ गदेरों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विगत माह से पौड़ी जिले में हो रही भारी बारिश से यमकेश्वर ब्लाक की दो, द्वारीखाल ब्लाक की चार, नैनीडांडा की तीन, जयहरीखाल की तीन और रिखणीखाल ब्लाक की एक पेयजल योजना के नदियों के उफान में स्रोत बह गए और कई पेयजल लाइन भूस्खलन के चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके कारण हजारों की आबादी पानी के लिए परेशान है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह रावत, दिवाकर दत्त, पंकज सिंह नेेगी व महेंद्र सिंह रावत ने जलसंस्थान पर ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइनें टूटने से गांवों में पिछले 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग पीने के पानी के लिए गाड़ गदेरों से पानी ढो रहे हैं। लोग मिट्टी भरे पानी को छानकर उपयोग करने को मजबूर हैं। इससे बच्चों में पेट संबंधी बीमारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पेयजल योजनाएं हैं क्षतिग्रस्त
बारिश के चलते यमकेश्वर ब्लाक की रणचुला पंपिंग योजना, बघाला पेयजल योजना, नैनीडांडा ब्लाक की खिरेरी पेयजल योजना, बनिया गांव, डोबरियालसार, रिखणीखाल ब्लाक की रौता-कलिगाड़ योजना, जयहरीखाल ब्लाक की देवलखेत, बांसी, जयहरीखाल पेयजल योजना और द्वारीखाल ब्लाक की दाबड़, जल्ठा, सिमलखाल व तिलफरिया पेयजल योजना के स्रोत बह गए हैं।


क्या कहते हैं अधिकारी
उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की फिलहाल अस्थायी रूप से मरम्मत की जा रही है। बरसात के बाद योजनाओं को सुचारु करने के लिए स्थायी रूप से मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed