फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dwari-Bhaun road in poor condition; parapet damaged; road subsided at several places.

Kotdwar News: द्वारी-भौन मार्ग बदहाल, पैराफिट क्षतिग्रस्त, कई जगहों पर धंसी सड़क

Tue, 25 Aug 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 25 Aug 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Dwari-Bhaun road in poor condition; parapet damaged; road subsided at several places.
नावी मल्ली से चैड़-चैनपुर के बीच हालत सबसे ज्यादा खराब
विज्ञापन

बैजरो (बीरोंखाल)। रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक को आपस में जोड़ने वाली लोनिवि लैंसडौन के द्वारी-भौन मार्ग की बदहाल स्थिति से क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 24 किमी लंबे मार्ग से लगभग 30 गांव जुड़े हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है।
बरसात के दौरान सड़क की हालत और खराब हो गई है। कई स्थानों पर सड़क किनारे की मिट्टी खिसकने, सड़क धंसने और पैराफिट क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। नावी मल्ली से चैड़-चैनपुर के बीच सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार खस्ताहाल सड़क पर वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण महेंद्र सिंह, बीरेंद्र कुमार, सतीश ध्यानी, चंद्रमोहन सिंह, पंचम रावत ने सड़क के जल्द डामरीकरण करने, क्षतिग्रस्त पैराफिटों की मरम्मत और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। उन्होंने लोनिवि लैंसडौन से स्थलीय निरीक्षण कर स्थायी समाधान की मांग की। ईई विवेक कुमार का कहना है कि सड़क के डामरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed