{"_id":"5b75ba4742c792695660c6e2","slug":"31534442055-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदमपुर मोटाढांक में भू कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदमपुर मोटाढांक में भू कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में पदमपुर मोटाढांक के ग्रामीणों ने मालन नदी में हो रहे अवैध खनन के कारण भूमि कटाव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।
बृहस्पतिवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में पदमपुर मोटाढांक के पातीराम कालोनी के ग्रामीण तहसील पहुंचे, यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मालन नदी में हो रहे अवैध खनन से कालोनी वासियों को खतरा उत्पन्न हो गया है। 10 अगस्त से तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से कालोनी में भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के खतरे के चलते कालोनीवासी रात को चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। अवैध खनन के कारण नदी का रुख गांव की ओर मुड़ गया है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में राकेश, सीता, निर्मला सैनी, सरिता, कृष्ण कुमार, मुरारी सिंह, बाबूराम, गणेेश, घनश्याम, ऊषा देवी, शोभा देेवी, गुड्डू, लोकेश, पप्पू, सरोज देवी, सरोजनी देवी, चंद्रमोहन, कृष्णा देवी, दिनेश चंद्र, लक्ष्मी देवी, अखिलेश व लक्ष्मी शामिल रहे।
-फोटो