{"_id":"5b730fcd42c7926ec6354336","slug":"31534267341-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखरो पुल के पास धंसी सड़क, खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखरो पुल के पास धंसी सड़क, खतरा
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही के चलते कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच लोग खतरे में आवाजाही कर रहे हैं। विभागीय अनदेखी के चलते सुखरो नदी के उफान से लगातार सड़क कट रही है, लेकिन विभाग खानापूर्ति कर काम चला रहा है। लोग खतरे की जद में सफर करने को मजबूर हैं।
गत पांच अगस्त को सुखरो नदी के उफान से सुखरो पुल के पास की सड़क का काफी हिस्सा बह गया था। शिकायत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग उक्त स्थान पर स्थायी समाधान करने की अपेक्षा वहां रेत भरे कुछ कट्टे डालकर चलता बना। सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के चलते एक बार फिर सुखरो नदी में उफान आ गया, जिससे पुल के पास सड़क की सुरक्षा के लिए लगाए गए कट्टों के साथ सड़क का आधा हिस्सा नदी के बहाव में बह गया। इसके कारण सड़क धंस गई।
मार्ग पर आवागमन कर रहे राहगीर निखिल कुमार, देवेंद्र सिंह नेेगी, अजय नेेगी, कुमकुम भंडारी, श्वेता रावत ने कहा कि पुल के पास सड़क पर खतरा बना हुआ है, लेकिन विभाग सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा है। रात को सड़क से अनजान लोगों के लिए रेडियम सिगनल नहीं लगाए गए हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। शीघ्र सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
-फोटो