फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नकली नोट बेचने के आरोपी की जमानत खारिज

नकली नोट बेचने के आरोपी की जमानत खारिज

Thu, 15 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नकली नोट बेचने के आरोपी की जमानत खारिज
कोटद्वार। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस धर्मशक्तु की अदालत ने कोटद्वार में नकली नोट बेचने के आरोपी की जमानत खारिज कर दी है। बचाव पक्ष की ओर से बृहस्पतिवार को एक आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट में पेश की गई थी, जिसका शासकीय अधिवक्ता की ओर से विरोध किया गया।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी ने बताया कि गत 26 फरवरी को कोटद्वार सीआईयू की पुलिस टीम ने लकड़ीपड़ाव, गाड़ीघाट क्षेत्र से नकली नोट बेचने वाले चार सदस्यीय गिरोह को नकली नोटों और अवैध असलाह के साथ दबोचा था। गिरोह के एक सदस्य अमित त्यागी निवासी ग्राम रूपपुर साहपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर की ओर से बचाव पक्ष ने बृहस्पतिवार को जिला जज के कोटद्वार कैंप कोर्ट में जमानत याचिका पेश की गई थी। शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी ने बताया कि आरोपी के पास से नकली नोटों के साथ ही अवैध तमंचा भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed