फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नाला निर्माण से आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़ा निर्माण कार्य

नाला निर्माण से आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़ा निर्माण कार्य

Sat, 24 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण से आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़ा निर्माण कार्य
कोटद्वार। ग्राम पंचायत काशीरामपुर तल्ला में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे नाले पर लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने विभाग पर गंदे नाले को जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में नाला बनाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य तोड़ डाला। उन्होंने विभाग के अधिकारी का घेराव कर नाली निर्माण कार्य को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को काशीरामपुर तल्ला में उस समय ग्रामीण आक्रोशित हो गए, जब लोगों ने कुष्ठ आश्रम के पास मुख्य सड़क से खोह नदी की ओर बह रहे गंदे नाले को जोड़ने के लिए गांव में स्थापित ट्यूबवेल के पास तक नाली निमार्ण का कार्य देखा। देखते ही देखते वहां गांव के लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने नाली के निर्माण को गलत बताते हुए नाली के निर्माण को तोड़ दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि वर्षों से गंदा नाला मुख्य मार्ग से होते हुए मद्रासी बस्ती के बीच से खोह नदी में गिर रहा है। जबरन नाले को गांव की ओर ले जाया जा रहा है। आगे चलकर क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराने वाला ट्यूबवेल है और उसके वाल्व हैं, ऐसे में उसके पास से गंदा पानी ले जाने से पेयजल दूषित होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर परमानंद जोशी, सूरज कांती, रमेश चंद्र सेमवाल, त्रिलोक सिंह रावत, रविंद्र किशोर, महिपाल सिंह रावत, अनुसूया पयाल, नारदा असवाल, सीमा रावत, राजेश्वरी भंडारी, लक्ष्मी नेगी, ममता रावत, संगीता गुसाईं, किरन नेेगी व अनीता रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed