फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डा. अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने का कांग्रेस ने जताया विरोध

डा. अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने का कांग्रेस ने जताया विरोध

Fri, 16 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डा. अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने का कांग्रेस ने जताया विरोध
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तरी झंडीचौड़ में हाट बाजार में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर आक्रोश जताया। उन्होंने मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाबर क्षेत्र में हाट बाजार में स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को राजनीतिक साजिश के तहत खंडित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने को संविधान पर प्रहार बताया। कहा कि वर्तमान में कोटद्वार भाबर में बदहाल कानून व्यवस्था के चलते सार्वजनिक स्थलों में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। अराजक तत्वों द्वारा समाज में विघ्न पैदा करने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की तत्काल पहचान के लिए प्रदेश सरकार को आदेशित करने की मांग की। चेताया कि यदि मूर्ति खंडित करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री हेमचंद्र पंवार, बीरेंद्र सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांति, गौरव चौधरी, दर्शन सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, सुखपाल शाह, कृष्णचंद्र खंतवाल, वीरेंद्र पाल सिंह, कुंवर सिंह नेगी, प्रमोद बौंठियाल, सतेंद्र सिंह बिष्ट व भारत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed