{"_id":"5a71f6c84f1c1b4e588b5fa7","slug":"31517418184-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदारों का समर्थन करेगी यूथ कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदारों का समर्थन करेगी यूथ कांग्रेस
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यहां हुई बैठक में सीएम आवास घेेराव के दौरान उत्तराखंड ठेकेदार संघ पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई लाठीचार्ज पर रोष व्यक्त किया गया। कहा कि ठेकेदारों द्वारा ई-टेंडरिंग प्रणाली लागू करने के विरोध में किए जा रहे तालाबंदी का यूथ कांग्रेस द्वारा पूरा समर्थन किया जाएगा।
बुधवार को कोटद्वार में आयोजित बैठक में यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले ग्रामीणों, व्यापारियों और अब ठेकेदारों पर भी तुगलकी फरमान जारी कर दिए हैं। ई-टेंडरिंग प्रणाली लागू होने से छोटे स्थानीय ठेकेदार किसी भी निर्माण कार्य में टेंडर ही नहीं डाल पाएंगे। ऐसे में प्रदेश में बाहर के बड़े ठेकेदारों को ही मौका मिलेगा। इससे स्थानीय ठेकेदारों का रोजगार छीनने के साथ ही उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। कहा कि एक फरवरी को ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे तालाबंदी और कार्य बहिष्कार का यूथ कांग्रेस द्वारा पूर्ण समर्थन किया जाएगा।
बैठक में नरेश कोटनाला, नीरज रौतेला, रूपेंद्र सिंह नेगी, मनोज रावत, अनूप सिंह नेगी, गौरव चौधरी, मयंक सेमवाल, हिंमाशु नेगी व योगेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।