{"_id":"5a6f53094f1c1b9f268b7102","slug":"31517245193-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबट्टाखाल विधानसभा का होगा चहुंमुखी विकास: सतपाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबट्टाखाल विधानसभा का होगा चहुंमुखी विकास: सतपाल महाराज
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान के लिए निर्देश दिए।
सोमवार को पर्यटन मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के अमोठा, रिंगवाडी, नौगांवखाल और चौबट्टाखाल में जनसंपर्क कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान एकेश्वर विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी में कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में पर्यटन मंत्री ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। सतपुली, खैरासैंण, सयूंसी में झील निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। साथ ही विधानसभा में सत्रह सड़कों की स्वीकृति राज्य सेक्टर के अंतर्गत दी गई है। इसके अलावा पर्यटन से सतपुली, चौबट्टाखाल, रसिया महादेव में पर्यटक आवास गृह, चौबट्टाखाल और बीरोंखाल में सुलभ शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत भैरव गढ़ी, दीवा, बिनसर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। चौबट्टाखाल विधानसभा में 2.67 करोड रुपये विभिन्न योजनाओं के लिए विधायक निधि से जारी किए गए हैं। रतन मणि बमोला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन राकेश पोखरियाल ने किया। इस मौके पर वेद प्रकाश वर्मा, नरेंद्र कनपुरिया, नरेंद्र डंडरियाल, नीरज पांथरी, देवेंद्र भट्ट, पुष्कर जोशी व सोबन सिंह रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।