{"_id":"5a37f5dc4f1c1bce6d8b4be9","slug":"31513616860-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र लाल आर्य को मिला ‘‘उत्कृष्ट समाजसेवी’’ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र लाल आर्य को मिला ‘‘उत्कृष्ट समाजसेवी’’ सम्मान
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य कन्या इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित छठे महर्षि कण्व सम्मान वार्षिक समारोह में समाजसेवी सुरेंद्र लाल आर्य को ‘उत्कृष्ट समाजसेवी’ सम्मान दिया गया। समर्पित कार्यनिष्ठा और दलितों की निरंतर सेवा के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ ज्ञानेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डा. पीसी जोशी ने कहा कि महर्षि कण्व समागम को नए परिवेश में अपनाकर इसे नवाचार संस्कृति का स्वरूप प्रदान किया गया है। इस मौके पर शिक्षा उद्यमिता और सामंजस्यपूर्ण पारिवारिक जीवन के साथ महिला सशक्तीकरण संदर्भित युगल उदाहरण के लिए रुड़की की सुषमा कांति और प्रकाश चंद्र कांति को ‘आदर्श दंपति सम्मान’, हिंदी साहित्य के वरिष्ठ विभागाध्यक्ष डॉ. नंद किशोर ढौंडियाल ‘अरूण’ को ‘श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान’ दिया गया। समारोह में सचेतक सम्मान प्राप्त राजेंद्र जजेड़ी, मुख्य सलाहकार जगदीश बाबला, उपाध्यक्ष कमलेश जोशी, प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।