{"_id":"5a36a47f4f1c1b86698c2324","slug":"31513530495-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्वेंट स्कूल के चैरिटी मेले में लजीज पकवानों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्वेंट स्कूल के चैरिटी मेले में लजीज पकवानों की धूम
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल की ओर से चैरिटी मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने खान-पान व खेल आदि के स्टाल लगाए थे। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने मेले में खरीदारी कर विद्यालय की ओर से कुष्ठ आश्रम के लिए जुटाई जा रही धनराशि में अपनी भागीदारी दी। अभिभावकों ने खान-पान का लुत्फ और बच्चों ने डीजे पर थिरककर मेले का आनंद उठाया।
रविवार को पदमपुर स्थित विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित चैरिटी मेले का कैथलिक डायसिस ऑफ बिजनौर के वित्त अधिकारी फादर शाजू ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य बच्चों में समाज सेवा की भावना को जागृत करना है। मेले से मिलने वाली धनराशि को काशीरामपुर तल्ला स्थित कुष्ठ आश्रम की क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण और असहायों की सेवा में लगाया जाएगा। उन्होंने मेले में खरीदारी कर इस पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर मेले में विभिन्न कक्षाओं के शिक्षकों की मदद से छात्र-छात्राओं ने खान-पान व खेल आदि के स्टाल लगाए थे। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने खाने के कूपन लेकर लजीज व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया। मेले में होरोस्कोप शो में बच्चों ने डरावने शो का आनंद उठाया। डीजे में दिन भर छात्र-छात्राएं गढ़वाली और फिल्मी गीतों की धुनों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
मेले में आयोजित लकी ड्रा में 32 इंच एलईडी टीवी के रूप में पहला इनाम बसंती देवी का निकला। दूसरा इनाम कंप्यूर अनुज जोशी और तीसरा इनाम माइक्रोवेव अंशिका गौड़ का निकला।
इस अवसर पर विद्यालय के फादर टीजे जोस, प्रधानाचार्य सिस्टर संध्या, मेला संयोजक सिस्टर दीया, शिक्षक देवेंद्र सिंह रावत, लेखराज सिंह सजवान, दीपक शर्मा, राजेेंद्र सिंह, आभा बडोला व सुनीता थपलियाल आदि ने सहयोग दिया।
-फोटो