{"_id":"5a29792d4f1c1b95188b86db","slug":"31512667437-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से खेतों में गिरा बोलेरो वाहन, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से खेतों में गिरा बोलेरो वाहन, छह घायल
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। सतपुली से देहरादून जा रही एक बोलेरो सतपुली-देवप्रयाग मार्ग पर दैसण गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे इसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सतपुली चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार रेफर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सतपुली से देवप्रयाग जा रही बोलेरो दैसण गांव के निक ट 30 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सतपुली चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटना में पटखोली कौड़िया गांव निवासी अर्जुन सिंह और कपोत्री देवी, चमोली गुराडस्यूं निवासी कमला रावत, देहरादून निवासी काजल, सतपुली निवासी अंजना देवी और सरासू असवालस्यूं निवासी नरेश तिवारी घायल हो गए। घायलों में अर्जुन सिंह, कपोत्री देवी और कमला रावत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोटद्वार रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगतराम जोशी ने सतपुली चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा।
फोटो समाचार