{"_id":"59d50c654f1c1bd1538b5b8f","slug":"31507134565-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांवखाल-तुनाखाल मार्ग कार खाई में गिरी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांवखाल-तुनाखाल मार्ग कार खाई में गिरी, पांच घायल
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत नौगांवखाल-तुनाखाल मोटर मार्ग पर मंगलवार देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पांच युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर नौगांवखाल स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया।
तहसीलदार चौबट्टाखाल ख्याली चंद्र पंत के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12 बजे धरासू से रिंगवाड़ी जा रही कार पांथर के निकट 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार सवारों की चीख पुकार के बाद ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और इसकी सूचना प्रशासन को दी। दुर्घटना की सूचना पर तहसीलदार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल देहरादून निवासी अमन पुत्र विजय प्रकाश, राजा पुत्र जहीर और ग्राम रिंगवाडी निवासी मनदीप पुत्र राकेश कुमार को जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया, जबकि ग्राम रिंगवाड़ी निवासी शक्ति रावत और गुराड़ गांव निवासी सागर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।