फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   30 participants selected for audition

ऑडिशन में 30 प्रतिभागियों का हुआ चयन

Wed, 13 Nov 2019 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
30 participants selected for audition
भाबर यूथ कोटद्वार फेस्टिवल में आयोजित होने वाले नृत्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन देते प्रतिभागी। - फोटो : KOTDWAR
भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में आगामी 17 नवंबर को आयोजित होने वाले भाबर यूथ कोटद्वार फेस्टिवल में नृत्य और सिंगिंग में प्रतिभाग करने के लिए विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों का ऑडिशन निंबूचौड़ और झंडीचौड़ में लिया गया। ऑडिशन में 10 प्रतिभागियों का सिंगिंग और 20 प्रतिभागियों का नृत्य प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन कर्ता मनमोहन पांडेय और नीरज नेगी ने बताया कि मंगलवार को आयोजित ऑडिशन में कोटद्वार और भाबर क्षेत्र के करीब 75 प्रतिभागियों ने नृत्य और सिंगिंग प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए प्रतिभाग किया। यह ऑडिशन सीनियर और जूनियर वर्ग के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस आवश्यकता है उन्हें मंच प्रदान करने की। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका रोहित नेगी, पंकज नेगी और मयंक मेहरा ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ज्योति मिश्रा, नीरज नेगी, रिंकी पुंडीर, राहुल अधिकारी, कमल सिंह, राहुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed