{"_id":"5d9f67d18ebc3e016b6b0750","slug":"2909-cubic-meters-caught-illegal-rbm-storage-kotdwar-news-drn3224147197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने नंदपुर में पकड़ा 2909 घनमीटर अवैध आरबीएम भंडारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने नंदपुर में पकड़ा 2909 घनमीटर अवैध आरबीएम भंडारण
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार। उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात नंदपुर में मालन नदी के किनारे छापेमारी कर नापखेत की भूमि पर अवैध आरबीएम भंडारण जब्त किया है। इस मामले में उपजिलाधिकारी ने पट्टी पटवारी को नापखेत के खातेदारों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात नंदपुर में मालन नदी के किनारे छापेमारी की। इस दौरान मालन नदी के किनारे नापखेत की भूमि में आरबीएम का अवैध भंडारण बरामद हुआ। बृहस्पतिवार सुबह राजस्व विभाग की टीम ने जब्त अवैध भंडारण की नापजोख की। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि करीब 19 ढेरियों में 2909 घनमीटर करीब 6,400 टन आरबीएम जब्त किया गया है। उन्होंने मोटाढांक पट्टी पटवारी को नापखेत के खातेदारों की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीओ जेआर जोशी, प्रभारी तहसीलदार डबल सिंह रावत, कानूनगो नवीन बहुगुणा व खनन इंस्पेक्टर बालकृष्ण बहुगुणा मौजूद रहे।
प्रभारी तहसीलदार डीएस रावत ने बताया कि उनकी अगुवाई में राजस्व पुलिस ने गत दिन पदमपुर मोटाढांक के देवरामपुर इलाके में 150 घनमीटर आरबीएम का अवैध भंडारण जब्त किया गया था। इसकी मौके पर नीलामी कर 27027 रायल्टी समेत 56 हजार रुपये प्राप्त किए गए। जिसे कोषागार में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में दो-दो फॉरेस्ट चौकियां, फिर भी नहीं लगी भनक
वन विभाग की दो चौकियों कलालघाटी और मवाकोट के बीच मालन नदी में झाड़ियों के बीच खनन माफिया द्वारा अवैध भंडारण और निकासी का कार्य होता रहा, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस स्थान पर अवैध भंडारण पकड़ा गया, वह स्थान मवाकोट चौकी और कलालघाटी वन चौकी से महज कुछ ही दूरी पर है। उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने पटवारी को इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।