{"_id":"67461a10f9ce4f8921091c94","slug":"25-teachers-and-social-workers-including-kotdwar-news-c-5-1-drn1034-556987-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: संस्थापक प्रधानाचार्य समेत 25 शिक्षक व समाज सेवी कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: संस्थापक प्रधानाचार्य समेत 25 शिक्षक व समाज सेवी कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा विकासखंड के इंटर काॅलेज पोखरी अजमीर के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य समेत 25 शिक्षक और समाज सेवियों को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने विभाग व सरकार से विद्यालय की इंटर विज्ञान की मान्यता को सवित्त किए जाने के साथ ही विद्यालय को टोकन अनुदान दिए जाने की मांग की।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 1964 में स्थापित विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य जीएल केष्टवाल, शिक्षक सुमन चंद्र केष्टवाल, जशोदा बुड़ाकोटी, भारत मोहन गौड़, वर्तमान प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती, प्रेमलाल केष्टवाल, रामभरोसे डबराल, झगड़राम गौड़ व चंद्रप्रकाश जखमोला समेत 25 शिक्षकों और समाज सेवियों को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सरकार से इंटर विज्ञान विषय की मान्यता को सवित्त किए जाने और विद्यालय संचालन के लिए टोकन अनुदान देने की मांग की।
बतौर मुख्य अतिथि पीजी काॅलेज कोटद्वार के प्राचार्य डाॅ. डीएस नेगी ने आयोजन की सराहना की। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गौड़, पुरातन छात्र परिषद के संयोजक सोम प्रकाश गौड़, संजीव गौड़, रमेश गौड़, चंडीप्रसाद कुकरेती, राजेंद्र केष्टवाल, रामपाल रावत, मधुसूदन बलूनी, समाजसेवी सुरेंद्र लाल आर्यउ आदि ने विचार रखे। प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती ने विद्यालय के इतिहास से लेकर वर्तमान तक की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुरातन छात्र भी शामिल हुए।