फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   23 demands made by teachers in the performance Ymkeshhwar

23 मांगों को लेकर यमकेश्वर में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Mon, 29 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी 23 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बीईओ कार्यालय यमकेश्वर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को उनकी मांगें पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


सोमवार को ब्लाक अध्यक्ष सुमन नौटियाल और मंत्री संतोष राय के नेतृत्व में यमकेश्वर ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक उपखण्ड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर कार्यालय के समक्ष एकत्र खहुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर प्राथमिक शिक्षकों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि शिक्षक वर्षों से अपनी जायज मागें कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके कारण प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक मायूस हैं, उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने प्राथमिक सहायक अध्यापको का एन्ट्री स्केल 16290 रुपये निर्धारित करते हुए  इसी आधार पर पदो का निर्धारण किया जाने सहित सभी मांगों को लेकर विद्यालयी शिक्षा महानिर्देशक देहरादून के लिए खण्ड उपशिक्षा अधिकारी यमकेश्वर कुन्दन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदीप सुंद्रियाल, मंजुला, प्रदीप नेगी, अनुराधा, रजनी, नीरज सिंह, कल्पना, राजीव, ज्योति, आभा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed