{"_id":"5c6adff8bdec227368422a11","slug":"21550508024-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सतेंद्र का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सतेंद्र का हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत दिव्य भारत शिक्षा मंदिर जूनियर हाईस्कूल गंगा भोगपुर तल्ला(वंदेमातरम कुंज) के कक्षा सात के छात्र सतेंद्र राम का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
ब्लाक खेल समन्वयक यमकेश्वर प्रशांत बडोला ने बताया कि जनपद पौड़ी से एक मात्र छात्र सतेंद्र राम का अंडर-14 बालक वर्ग में चयन हुआ है। प्रतियोगिता पटना (बिहार) में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होगी। सतेंद्र राम 19 फरवरी को उत्तराखंड की टीम के साथ पटना के लिए रवाना होगें। सतेंद्र राम के राष्ट्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन होने से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद रणाकोटी, खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर अमित कोटियाल और विद्यालय के शिक्षको ने सतेंद्र को राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।