{"_id":"5be706cfbdec2269436b9e1c","slug":"21541867215-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा करेगी क्षेत्र का चौमुखी विकास: नीतू रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा करेगी क्षेत्र का चौमुखी विकास: नीतू रावत
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाजपा की मेयर प्रत्याशी नीतू रावत ने शनिवार को कोटद्वार भाबर के आमपड़ाव, शिवपुर, मानपुर, पदमपुर चौराहा से देवी मंदिर होते हुए कई वार्डों में चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्र का चौमुखी विकास करेगी। कहा कि कोटद्वार भाबर की जनता को नगर निगम की ओर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
भाजपा प्रत्याशी नीतू रावत ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने का लाभ नगर निगम में मिलेेगा। हर क्षेत्र का संतुलित और तेजी से विकास किया जाएगा। विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जनसंपर्क के दौरान नीतू रावत ने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने जनता से पूरे नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन, पार्किंग, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, कण्वाश्रम में भव्य स्मारक बनाने और कोटद्वार को सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने का वादा किया। इस दौरान विजय लखेड़ा, कैलाश थलेड़ी, अमित भारद्वाज, मानेश्वरी बिष्ट, निर्मला नैथानी, सुनीता शर्मा, अनीता शर्मा, मोहन नेगी, लक्ष्मीनारायण, नरेंद्र रावत, मुकेश नेगी, रेशमा बेगम, शबीना, नगमा और आशुतोष आदि मौजूद थे।