{"_id":"5ae208fd4f1c1be2798b65fa","slug":"21524762877-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने कृष्णा बहुगुणा को जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने कृष्णा बहुगुणा को जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। खोह नदी में मशीनों से हो रहे खनन के विरोध में आमरण अनशन पर बैठी कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
कौडिया स्थित आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे पूर्व काबीना मंत्री नेगी ने कहा कि कोटद्वार भाबर में बहने वाली खोह व मालन सहित सुखरौ नदी में चुगान के नाम पर हो रहे गलत तरीके से खनन को लेकर उनकी शासन प्रशासन से वार्ता हुई। उन्होंने उच्चाधिकारियों को बताया कि चुगान के नाम पर हो रहे खनन से बरसात में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उच्चाधिकारियों ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कृष्णा बहुगुणा के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट को देखते हुए उनका आमरण अनशन को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गलत ढंग से हो रहे खनन को लेकर कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कुसुम असवाल, सरला रावत, शोभा गोयल, अंकुर भंडारी, विजय रावत, महेंद्र अग्रवाल व कंचन नैथानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो