{"_id":"5adb70734f1c1ba6018b5eb8","slug":"21524330611-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने पर भड़के छात्र
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाने से भड़के छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने परिणाम घोषित न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को छात्र प्राचार्य डा. एमएस रौतेला के कक्ष में पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय पर छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरभ पांडेय ने कहा कि बीए, बीएससी, एमए और एमएससी के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं बहुत पहले संपन्न हो चुकी हैं, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा अभी कोटद्वार महाविद्यालय की इन सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है, जबकि दूसरी ओर नए सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित हो चुकी हैं। उन्होंने प्राचार्य से शीघ्र छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर विनीत बहुखंडी, रंजन, रोहित, दीपक, हेमंत रिठवाल, सचिन, संगीता ध्यानी, अंबिका, रिंकी, सरिता, लियाकत अली व सोहन सिंह आदि मौजूद थे।
-फोटो