फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पुराने हरिद्वार मार्ग का ही होगा डामरीकरण: डा. हरक

पुराने हरिद्वार मार्ग का ही होगा डामरीकरण: डा. हरक

Fri, 16 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुराने हरिद्वार मार्ग का ही होगा डामरीकरण: डा. हरक
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के सिडकुल इंडस्ट्रियल एरिया सिगड्डी में प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बलभद्रपुर, जशोधरपुर और सिगड्डी ग्रोथ स्थित फैक्ट्री स्वामियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सिडकुल क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक केएन नौटियाल को सिगड्डी ग्रोथ सेंटर की सुरक्षा दीवार को शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर शाम आयोजित बैठक में वन मंत्री ने सभी फैक्ट्री स्वामियों से उद्योगों को लगाने और उत्पादन के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। फैक्ट्री स्वामियों ने बताया कि सिडकुल कार्यालय 2013 में खुला था जबकि सिडकुल प्रबंधन उद्यमियों से 2009 से डेवलेपमेंट चार्जेज ले रहे हैं। उन्होंने कार्यालय खुलने से पहले के चार्जेज को माफ करने की बात कही। बताया कि ग्रोथ सेंटर के वन क्षेत्र की तरफ की सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है जिसके चलते सिडकुल एरिया में गुलदार, हाथी और अन्य वन्य जीवों का आवागमन लगातार बना रहता है। इससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों की जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उद्यमियों ने रोड़ कनेक्टेविटी उचित न होने के कारण होने वाली समस्या भी बताई। इस अवसर पर वन मंत्री ने बताया कि किसी कारणवश चिलरखाल-लालढांग मार्ग के बनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते उन्होंने निर्णय लिया है कि आवागमन के लिए पूर्व हरिद्वार मार्ग का ही डामरीकरण किया जाएगा। लालढांग से करीब तीन किमी. पर शीघ्र डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा साथ ही पूर्व हरिद्वार मार्ग के डामरीकरण करने की कवायद शुरू कर दी गई है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक केएन नौटियाल को सिगड्डी ग्रोथ सेंटर की पूर्ण सुरक्षा दीवार को शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, विनोद रावत, जिला उद्योग केंद्र जीएम विपिन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक केएन नौटियाल, रमेश पटवाल, मनीष राजपूत, सुरेश तिवारी, केपी सिंह, सुभाष कुुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed