Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Banjadevi-Diod-Gadiopul road has become narrow due to bushes.

Kotdwar News: झाड़ियों से बंजादेवी-दियोड़-गाड़ियोंपुल मार्ग हुआ संकरा

Tue, 10 Nov 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 10 Nov 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
The Banjadevi-Diod-Gadiopul road has become narrow due to bushes.
तीन माह से सड़क किनारे उगी झाड़ियों का नहीं हुआ कटान
विज्ञापन

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बंजादेवी-दियोड़-गाड़ियोंपुल मोटर मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। करीब तीन माह से सड़क के दोनों ओर झाड़ियां फैली हुई है लेकिन लोनिवि लैंसडौन की ओर से इनका कटान नहीं कराया गया है। इससे संकरे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना है।
कॉर्बेट नेशनल पार्क और गढ़वाल वन प्रभाग से सटे क्षेत्र में बाघ, गुलदार और भालू की सक्रियता रहती है। ऐसे में सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण वन्यजीवों की मौजूदगी का पता लगाना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय वाहन चालक नरेंद्र सिंह, विनीत कुमार, सतेंद्र और रामसिंह ने बताया कि झाड़ियों के कारण आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कई कर्मचारी अपनी कर्मस्थली तक पहुंचने के दौरान झाड़ियों से बचने के प्रयास में सड़क किनारे बनी नाली में गिरकर बाल-बाल बच चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मार्ग पर झाड़ियों का शीघ्र कटान कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत कांडा की प्रधान बिनीता ध्यानी ने बताया कि वे पिछले दो माह से लगातार लोनिवि लैंसडौन के ईई को समस्या से अवगत करा रही है लेकिन अभी तक शेष मार्ग पर कटान नहीं हुआ है। झाड़ियों के कटान के नाम पर लाखों रुपये के ठेके दिए जाने के बावजूद समय पर काम नहीं होना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग के पांच किमी हिस्से में झाड़ियों का कटान कराया जा चुका है। दीपावली पर श्रमिकों के छुट्टी पर जाने के कारण शेष हिस्से में काम पूरा नहीं हो पाया। जल्द ही झाड़ियों का कटान कराकर लोगों को सुगम आवाजाही की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि लैंसडौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed