फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लैंसडौन में रात साढ़े दस बजे से पहले बंद हो जाएगी शराब की दुकानें

लैंसडौन में रात साढ़े दस बजे से पहले बंद हो जाएगी शराब की दुकानें

Thu, 04 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन में रात साढ़े दस बजे से पहले बंद हो जाएगी शराब की दुकानें
लैंसडौन। पर्यटन नगरी लैंसडौन में रात के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े को देखते हुए छावनी परिषद ने दुकानों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित कर दिया है। छावनी परिषद ने दुकानों के खुलने का समय सुबह 5 बजे और रात को बंद करने का समय रात 10.30 बजे तय कर दिया है।
विज्ञापन

छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि शहर में कुछ दुकानें देर रात तक खुली रहती है, जिसके कारण शहर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शहर में हाल में घटी कई घटनाओं के कारण छावनी प्रशासन ने शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को समय से खुलने और बंद करने की नियमावली बनाई है। यह निर्णय छावनी अधिनियम 2006 की धारा 275 के तहत लिया गया है। इस आशय के नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया कि छावनी अधिनियम की धारा 26 व 266 के अंतर्गत अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से यह व्यवस्था दी जा रही है। व्यापारियों को हिदायत दी गई कि वे तय समयानुसार ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानों को सुबह 5 बजे के बाद ही खोलें और रात्रि 10:30 बजे से पहले ही बंद कर दें। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ छावनी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल एमपी पूर्वाल ने बताया कि छावनी परिषद की ओर से उन्हें लिखित में सूचना दी गई है। इस मामले में छावनी अधिनियम के तहत कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed