फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पर्यटन से ही प्रदेश का विकास संभव: सतपाल महाराज

पर्यटन से ही प्रदेश का विकास संभव: सतपाल महाराज

Mon, 11 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन से ही प्रदेश का विकास संभव: सतपाल महाराज

विज्ञापन
बैजरो। पर्यटन व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल के बैजरो में 1.43 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय इंटर कॉलेज बैजरो के विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। सोमवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित जनसभा में सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड का विकास पर्यटन के द्वारा ही संभव है। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय पर्यटन योजना के तहत बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बीरोंखाल के अंतर्गत बीरबाला तीलू रौतेली का म्यूजियम बनाया जाएगा। साथ ही बीरोंखाल मे रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बैजरों को फर्नीचर के लिए एक लाख रुपये, जनता इंटर कॉलेज जोगीमढ़ी को एक लाख, राजकीय इंटर कालेज भरोलीखाल ग्वीनखाल और राजकीय इंटर कालेज स्यूंसी को शौचालय निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। जनता इंटर कॉलेज सेंधार को दो लाख रुपये और स्यूंसी झील के डीपीआर के लिए 27 लाख रुपये, भेंसवाड़ा जोगीमढ़ी मोटर मार्ग निर्माण के लिए 137.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति और जिवई- विरगणा मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनमोहन रावत, महामंत्री ओमपाल बिष्ट, बिजेंद्र ध्यानी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुभद्रा नेगी, पूरव प्रमुख दर्शन रिंगोडा, ध्यानपाल गुसाईं, कविता पोखरियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed