{"_id":"5a22d1d24f1c1b95188b78d8","slug":"21512231378-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला निर्माण की मांग के लिए न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला निर्माण की मांग के लिए न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार बार एसोसिएशन ने कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। वकीलों ने कोटद्वार जिले के निर्माण में हो रही लेटलतीफी को जनभावनाओं का अपमान बताया। कहा कि कोटद्वार जिले के निर्माण का मुद्दा राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल था। चुनाव जीतने के बाद अब जिला निर्माण का मुद्दा भुला दिया गया है। वकील जिला निर्माण की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले सभी वकील कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कहा कि कोटद्वार जिले की मांग अविभाजित यूपी के समय से चल रही है। कोटद्वार जिला बनने से न केवल कोटद्वार क्षेत्र बल्कि छोटी प्रशासनिक इकाई बनने से पौड़ी जिले को भी लाभ मिलेगा। वर्तमान में 15 ब्लॉक वाले पौड़ी जिले में कोटद्वार के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 110 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
धरना-प्रदर्शन की अगुवाई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने की। धरना-प्रदर्शन में कुंवर सिंह गुसाईं, सहसचिव इंद्रेश भाटिया, जीतेंद्र चौहान, प्रमोद राणा, सलीम अहमद, गिरीश चंद्र, सुरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह, राजविमल रावत, शंकर रावत, मुकेश कपटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो समाचार